Skip to content

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ 77वां दिनः 2.5 किलोग्राम हेरोइन, 46 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 250 नशा तस्कर काबू

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ 77वां दिनः 2.5 किलोग्राम हेरोइन, 46 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 250 नशा तस्कर काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के पूर्णतः खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को 77वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 250 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम हेरोइन, 19 क्विंटल भुक्की और 46 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इससे, 77 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 11,746 हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय पर चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरडंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है। [caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"] DGP Gaurav Yadav Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]

590 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 102 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 516 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 117 एफआईआरें दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 590 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 93 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।