Skip to content

UP News: बिजली कटाैती से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, अफसरों को बंधक बनाकर काट दी बिजली

UP News: बिजली कटाैती से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, अफसरों को बंधक बनाकर काट दी बिजली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हापुड़। UP News: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोगों का हल बेहाल हो गया है और इसी बीच बिजली के बार-बार कट लग रहे है जिससे लोग परेशान हो गए है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी बीच उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के हापुड़ (Hapur) से खबर सामने आ रही है यहां भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से परेशान लोगों का गुस्सा पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर फूट पड़ा। महिलाओं ने एसई और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और कार्यालय की सप्लाई काट दी।

अधिकारियों की हालत खराब

इससे गर्मी में अधिकारियों की हालत खराब हो गई। जैसे-तैसे समझाकर महिलाओं को वापस भेज दिया। वहीं, शाम तक सप्लाई आरंभ नहीं होने पर महिलाओं ने दोबारा से ऑफिस घेर लिया।उस समय तक अधिकारी ऑफिस से बहर आ गए थे। ऐसे में महिलाओं ने आवास विकास कालोनी को जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कल तक आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन देकर महिलाओं को समझाकर वापस भेजा। कालोनी के लोग कई दिन से अधिकारियों से आग्रह कर रहे थे। उसके बावजूद पावर सुचारू नहीं मिल सकी। इससे महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।