Skip to content

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद सभी फ्लाइट्स हुई रद्द, जाने कब होगी शुरू

Air India Plane Crash: एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद सभी फ्लाइट्स हुई रद्द, जाने कब होगी शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अहमदाबाद। Air India Plane Crash: आज अहमदाबाद ( Ahmedabad ) के मेघानीनगर आईजी परिसर में एअर इंडिया (Air India) का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है।

पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे

बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ किया, कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस हादसे के बाद गुजरात के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले आदेश तक हवाई अड्डे से उड़ानें रोक दी गई हैं। यानी कि जब तक अगले आदेश नहीं आतै हैं तब तक इस हवाई अड्डे से उड़ानें बंद रहेंगी।