Haryana News: मानसून सीजन में बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी (
Shruti Choudhry
) ने आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ फील्ड में सक्रिय रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए और इसके लिए पानी की आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण से संबंधित आवंटित कार्यों की सभी परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए।