Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts:
बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित 'दिशा – एन इनीशिएटिव' के दूरदर्शी नेतृत्व में, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने अपने सभी परिसरों में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (
International Day of Yoga
) बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
इस वर्ष की वैश्विक थीम "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" ने एकता, स्वस्थ जीवन-शैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने वाले सार्थक और पुनर्स्थापना सत्रों की एक श्रृंखला के लिए माहौल तैयार किया। यह समारोह इनोसेंट हार्ट्स के सभी पाँचों स्कूलों-ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारा, कैंट-जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर रोड-के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (IHGI), लोहारां में भी आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की 'मेंटल वेल-बीइंग क्लब' ने एनएस एस यूनिट और रेड रिबन क्लब के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम "योग संगम" का आयोजन किया। यह सत्र प्राचीन योग परंपराओं और आधुनिक माइंडफुलनेस प्रथाओं का सामजस्यपूर्ण मिश्रण था, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में मानसिक स्पष्टता, शारीरिक ऊर्जा और आंतरिक शांति विकसित करना था।