Skip to content

Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें आज (27 जून 2025, शुक्रवार) की तो मामूली बढ़त के साथ यह 65 डॉलर के पार है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट

इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें अपडेट कर दी हैं। गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज आंध्र प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 109.75 रुपए और डीजल 28 पैसे बढ़कर 97.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहीं राजस्थान में पेट्रोल 49 पैसे महंगा होकर 105.40 रुपए और डीजल 44 पैसे बढ़कर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, असम में पेट्रोल और डीजल 18- 18 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 98.28 रुपए और डीजल 89.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार मणिपुर में पेट्रोल 12 पैसे कम होकर 99.15 रुपए और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 85.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है।

Watch on Daily Samvad