अंजी पुल का उद्घाटन
इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ( Narendra Modi ) ने कटरा में कहा, सीएम उमर अब्दुला भी सातवीं-आठवीं से कश्मीर को रेलवे से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल उन्होंने कहा कि लोग फ्रांस में एफिल टॉवर देखने जाते हैं, अब लोग चिनाब आर्च ब्रिज देखने कश्मीर आएंगे। ये ब्रिज में अपने आप में टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। लोग सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेंगे। इससे पहले, पीएम ने जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे चिनाब आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया।कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई
इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई ।नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकेगी। हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी।#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge - the world’s highest railway arch bridge.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/xfBnSRUQV5 — ANI (@ANI) June 6, 2025