Skip to content

Punjab Weather: पंजाब के 12 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम का हाल

Punjab Weather: पंजाब के 12 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम का हाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather: भीषण गर्मी से तप रहे पंजाब को बारिश की उम्मीद है। पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है।

बारिश की संभावना

पंजाब (Punjab) में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं छह जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Weather Update Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जबकि बिजली भी चमकेगी। चंडीगढ़ के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह अब 37.7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं 20 तारीख तक लू का अलर्ट नहीं है और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज 23 जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा और बठिंडा जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और पटियाला जिलों के कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। [caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

20 जून तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 15, 17 और 18 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि 19 और 20 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 से 21 तारीख तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।