Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर और भाषणों के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन के प्रति समाज को जागरूक किया और कहा कि समाज से बाल श्रम को खत्म करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। हमें गरीब परिवारों को आय के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें अपने बच्चों को काम पर न भेजना पड़े। इस दिन का हिस्सा बनने के लिए छात्रों ने पोस्टर बनाकर बाल श्रम को खत्म करने की पहल की और भाषण दिए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल की इस पहल के लिए छात्रों की सराहना की और उन्हें ऐसी गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज को संदेश दिया कि आज हमारे बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है एवं यह एहसास करवाया कि शिक्षा जीवन की एक आवश्यकता है।