Skip to content

Weather Rainfall Update: हिमाचल में मूसलाधार बारिश, 285 सड़कें बंद, 39 की मौत, 5 घंटे फंसी रहीं गाड़ियां

Landslide-in-Himachal-Pradesh
Landslide-in-Himachal-Pradesh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला। Weather Rainfall Update: मानसून (Monsoon) की मूसलाधार बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कई जगहों पर लैंड स्लाइड (Landslide) हुई है। लैंडस्लाइड के चलते प्रदेशभर की 285 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मानसून के बाद से राज्य में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 3 ने जान गंवाई है।

हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद

हिमाचल (Himachal Pradesh) के मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट की भुभु जोत टनल के पास सोमवार सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इससे टनल के अंदर 5 घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। अलर्ट के चलते आज हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद हैं। [caption id="attachment_76473" align="aligncenter" width="1200"] Weather Himachal Pradesh Weather Himachal Pradesh[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Heavy Rainfall Alert Heavy Rainfall Alert[/caption]

उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होगी। उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज और 17 राज्यों में यलो अलर्ट है।