Skip to content

Weather Update: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, पढ़ें कब होगी बारिश?

Weather Update: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, पढ़ें कब होगी बारिश?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले सात दिन में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मंगलवार को पंजाब (Punjab) का बठिंडा (Bathinda) 47.6°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। वही, हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी और हीटवेव का तेज असर

राजस्थान (Rajasthan) में भी गर्मी और हीटवेव का तेज असर जारी है। मंगलवार को राजस्थान के 3 शहरों का तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 47.4°C, कोटा में 46.3°C और बीकानेर में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। [caption id="attachment_66306" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम देश के उत्तरी राज्यों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दो दिन लू का अलर्ट है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी 47°C जैसी महसूस की गई। बुधवार को दिल्ली का तापमान 45°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा देश में सबसे गर्म रहा है। यहां 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। [caption id="attachment_65616" align="aligncenter" width="800"] Weather Update Weather Update[/caption]

केरल में बारिश का अलर्ट

इधर, केरल में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को 4 और 14 जून को 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। [caption id="attachment_52909" align="aligncenter" width="800"] weather update weather update[/caption]

यूपी भीषण लू की चपेट में

यूपी भीषण लू की चपेट में है। आज 17 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 45.2°C तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर आगरा रहा, जहां पारा 45.1°C था। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है

राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब

राजस्थान में गर्मी और लू ने हालात खराब कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में अगले 4 दिन (14 जून तक) गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ बुधवार को दो जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं, 2 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में यलो अलर्ट है। [caption id="attachment_30541" align="aligncenter" width="800"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption]

बिहार में आज बारिश की संभावना

भीषण गर्मी के बीच बिहार में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिले आज भी हीटवेव की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी

हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 48 घंटे तक भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। उल्टा तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मौसम विभाग ने आज और कल लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।11 जून को कुल्लू, मंडी और ऊना जिला में लू की चेतावनी दी गई है, जबकि 12 जून इन तीनों जिलों के साथ साथ सोलन और कांगड़ा में भी लू चल सकती है। [caption id="attachment_28975" align="aligncenter" width="800"] Heatwave Weather Heatwave Weather[/caption]

हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी

हरियाणा में अगले दो दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 9 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।