डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। School Timing Changed:
स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिक्षा विभाग (Education Department) ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है।
स्कूलों के समय में बदलाव
मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (
Jammu-Kashmir
) शिक्षा विभाग (Education Department) ने कश्मीर व जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों जैसे कि बनीहाल, डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
बताया जा रहा है कि जो स्कूल नगर निगम (Municipal Limits) में आते है उनका समय सब सुबह 7:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक होगा। वहीं इसके साथ ही जो स्कूल गांव या नगर निगम सीमा से बाहर है उनका समय 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे कर दिया है।