Skip to content

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बाढ़ से नेशनल हाईवे समेत 375 सड़कें बंद

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लैंड स्लाइड और बाढ़ से नेशनल हाईवे समेत 375 सड़कें बंद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather Rainfall Disaster News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी नुकसान हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण कई जिले में बाढ़ आ गई है। नेशनल हाईवे (NH) समेत 375 सड़कें बंद हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम सहित अन्य दर्रों में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र के पनारसा के थाई नाले के बहाव में आने से नेपाली मूल का एक किशोर बह गया। [caption id="attachment_79176" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Pradesh Landslide Himachal Pradesh Landslide[/caption]

नेपाली लड़का बाढ़ में बहा

14 वर्षीय तेज सिंह यहां स्वजन के साथ रहता था। वहीं भारी वर्षा व भूस्खलन से बाधित कीरतपुर-मनाली फोरलेन 37 घंटे बाद मंगलवार दोपहर एक बजे बहाल हुआ। मंडी-जंजैहली मार्ग थुनाग तक बहाल कर दिया है, जिससे सराज घाटी के लोगों को आंशिक राहत मिली है। कोटली उपमंडल के कसान क्षेत्र में अवैध डंपिंग के कारण कृत्रिम झील बन गई है। इससे लोग सहमे हुए हैं। वर्षा से सेब सहित टमाटर, गोभी व अन्य सब्जियों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। [caption id="attachment_77229" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Pradesh Mandi Flood News Himachal Pradesh Mandi Flood News[/caption]

बिजली आपूर्ति बाधित

हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में 326 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। 314 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन के कारण मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सिरमौर में एनएच-707, मंडी में एनएच-70 और लाहुल स्पीति में एनएच-505 बाधित हो गए हैं। इसके अलावा 375 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। [caption id="attachment_77165" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Weather News Update Himachal Weather News Update[/caption] मंडी में सबसे अधिक 254, कुल्लू में 78, शिमला में 13, कांगड़ा में 11, सिरमौर में 10, सोलन में पांच, ऊना में तीन, चंबा और लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क बंद है।