डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा (Ashwani Sharma) ने आज चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अश्वनी शर्मा को गुलदस्ता भेंट किया और कार्यकारी प्रधान बनने पर बधाई दी।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(Narendra Modi)
और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अगुवाई में अश्वनी शर्मा को फिर से पंजाब की कमान सौंपी गई है। इससे भाजपा के वर्करों का पहले से ज्यादा मनोबल ऊंचा हुआ है। इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर दिखेगा।
[caption id="attachment_73558" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
सीएम मान को जनता देगी जवाब
सुशील रिंकू ने कहा कि राज्य के सीएम भगवंत मान ने जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए भाषा का प्रयोग किया है, वह किसी सड़कछाप से कम नहीं है। सम्मानित चेयर पर बैठ कर ऐसी बातें करना बिल्कुल शोभा नहीं देता है। इसका जवाब पंजाब की जनता जरूर देगी।