डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Rainfall Update News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश हो रही है। पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर लैंडस्लाइड हुई है। जिससे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। यहां सैकड़ों वाहन फंस गए। राज्यभर में 250 सड़कें बंद हैं।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश
(Himachal Pradesh)
में 14-15 जुलाई को भारी बारिश का यलो अलर्ट है। किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में लैंडस्लाइड और जलभराव की आशंका रहेगी। जिससे प्रशासन के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। वहीं वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है।
[caption id="attachment_76701" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption]
Punjab Weather - बारिश का अलर्ट
पंजाब (Punjab) में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 36.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। इस वजह से गर्मी और उमस बढ़ेगी। 16 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट है
[caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Haryana Weather - झमाझम बारिश का दौर जारी
हरियाणा में मानसून की एंट्री के बाद से प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को भी हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में ज्यादा बारिश के आसार हैं।
[caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Madhya Pradesh Weather - 5 जिलों में बाढ़ के हालात
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं।
Jharkhand Weather - बिजली गिरने से मौत
झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।
Rajasthan Weather - बाढ़ में बच्चे डूबे
राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली और अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।
[caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"]
Heavy Rainfall[/caption]
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है।