डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Weather Rainfall News Update: देश के कई शहरों में जमकर बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा पहाड़ों में लैंड स्लाइड (Landslide) और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही मची है। हिमाचल (Himachal Pradesh) में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
हिमाचल प्रदेश
(Himachal Pradesh)
में 20 जून को मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे (Chandigarh-Manali Highway) एक बार फिर लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गया है।
[caption id="attachment_77229" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Pradesh Mandi Flood News[/caption]
हिमाचल में फिर जारी हुए अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात की भी यही स्थिति है।
[caption id="attachment_76939" align="aligncenter" width="1200"]
Uttarakhand Landslide News[/caption]
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। लैंडस्लाइड और नदियों में उफान की स्थिति बन सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
[caption id="attachment_64607" align="aligncenter" width="800"]
delhi-airport[/caption]
एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सुबह मौसम अचानक बदल गया है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उनकी टीमें सभी विभागों के साथ मिलकर यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने में जुटी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें, ताकि देर से बचा जा सके।
[caption id="attachment_77249" align="aligncenter" width="1200"]
Heavy Rainfall[/caption]
राजस्थान के 18 जिलों में बारिश
राजस्थान (Rajasthan) के 18 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। भरतपुर में बिजली गिरने से व्यक्ति की जान चले गई।
मध्य प्रदेश में तेज बारिश, एक की मौत
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेज बारिश जारी है। छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यूपी में बांध ओवरफ्लो, अलर्ट जारी
UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।
उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, खासकर मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, औरैया, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।