Skip to content

Weather Update: हिमाचल में रेड अलर्ट, 269 सड़कें बंद, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड- चारधाम मार्ग बाधित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Weather Update: मानसून (Monsoon) की बारिश से पूरा देश भीग रहा है। पहाड़ों में तो मानसून ने आफत बरपा रखी है। उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आए दिन बादल फट रहे हैं, लैंड स्लाइड हो रही है, जिससे भारी तबाही हुई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई गांव बाढ़ में बह गए है, कई लोग मारे गए हैं। वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई लापता हैं, चारधाम यात्रा बाधित हुई है। हिमाचल (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में कई सड़कें और हाईवे बंद हैं। आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है। [caption id="attachment_77230" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Pradesh Mandi Flood News Himachal Pradesh Mandi Flood News[/caption]

हिमाचल की 269 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं।

हिमाचल में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश का कहर लगातार जारी है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। [caption id="attachment_76701" align="aligncenter" width="1200"] Flood in Mandi Himachal Pradesh Flood in Mandi Himachal Pradesh[/caption] मंडी (Mandi Himachal) जिले के पधर क्षेत्र में बादल फटने से सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज्य में मानसून शुरू होने के बाद अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड

उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जिले में तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) पर लैंडस्लाइड (Landslide) हुई है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। [caption id="attachment_76939" align="aligncenter" width="1200"] Uttarakhand Landslide News Uttarakhand Landslide News[/caption]

बंगाल में कई जिलों में अलर्ट

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां गांगेय क्षेत्र में दबाव बन रहा है, जिससे पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भी 10 जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं। [caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

उत्तर भारत में मानसून सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले एक हफ्ते तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।