Skip to content

US Student Visa: अमेरिका ने भारतीय छात्रों को दिया बड़ा झटका, रद्द किए 6000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा

US Visa
US Visa
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। US Student Visa: अमेरिका (America) में पढ़ाई के लिए जाने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अमेरिका में ट्रंप सरकार (Trump Administration) ने छात्रों को एक बड़ा झटका दिया है।

भारतीय छात्रों को बड़ा झटका

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका ( America ) के ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 6,000 से अधिक छात्र वीजा (Visa) रद्द कर दिए हैं। इनमें भारतीय छात्रों का नाम भी शामिल है। इससे छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है। [caption id="attachment_75238" align="alignnone" width="1200"] US Student Visa US Student Visa[/caption]

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन वीज़ाओं को तय अवधि से अधिक रुकने, कानून तोड़ने और आतंकवाद का समर्थन करने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर रद्द किया गया है। लगभग 4,000 वीजा ऐसे छात्रों और आगंतुकों के रद्द किए गए जिन्होंने वीजा नियमों और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन किया। US Student Visa

आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप

वहीं इन मामलों में गंभीर अपराध और हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता भी शामिल रही। इसके अलावा 200-300 वीजा (Visa) ऐसे लोगों के रद्द किए गए जिन पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई में भारतीय छात्रों (Indian Students) की भी संख्या कम नहीं है। [caption id="attachment_23613" align="alignnone" width="800"] America News America News[/caption]

Watch on Daily Samvad