Skip to content

Bihar Election: भाजपा और RSS ने सुपारी देकर मेरी जिंदगी को बर्बाद करवाया, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज खुलासा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटना। Bihar Election News Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के बड़े बेटे और बिहार (Bihar) के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लोगों ने मिलकर उनकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद करने की साजिश रची। इन लोगों ने मेरी जिंदगी को तहस-नहस करने का काम किया।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक इंटरव्यू में बताया कि पांच जयचंदों ने पूरी जिंदगी को अंधेरे में डाल दिया। जैसे जयचंदों ने मेरे करियर को बर्बाद करने का काम किया उसी तरह इन पांच लोगों ने मेरी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। इनलोगों ने साजिश रचकर मेरे राजनीतिक करियर पर दाग लगा दिया। [caption id="attachment_82456" align="aligncenter" width="1200"] Tej Pratap Yadav Tej Pratap Yadav[/caption]

RSS और BJP ने सुपारी दी

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि इन लोगों ने आरएसएस (RSS) और भाजपा (BJP) ने मेरी जिंदगी बर्बाद करने की पांच लोगों को सुपारी दे रखी है। इन पांच लोगों ने पैसे लिए और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और युवाओं में मेरे प्रति क्रेज बढ़ रहा है। इसीलिए बहुत जल्द फोटो के साथ इन पांच परिवार के लोगों को बेनकाब करूंगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह जल्द ही उन पांच परिवारों के नाम सार्वजनिक करेंगे। उनके मुताबिक, ये साजिशकर्ता पटना से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हैं। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग कभी राजद में थे, लेकिन अपनी करतूतों के चलते पार्टी से निकाले जा चुके हैं। [caption id="attachment_82457" align="aligncenter" width="1200"] Tej Pratap Yadav News Tej Pratap Yadav News[/caption]

सभी जयचंदों का पर्दाफाश करूंगा

उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों का और कोई काम नहीं है, सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर दूसरों की छवि धूमिल करना। मैं अब एक एक लोगों का पर्दापाश करूंगा। यह लोग जयचंद और भाजपा आरएसएस से पैसे लेकर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।