Skip to content

Florida Truck Accident: अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर का भाई गिरफ्तार, भारत किया जाएगा डिपोर्ट

Florida Truck Accident: अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवर का भाई गिरफ्तार, भारत किया जाएगा डिपोर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। Florida Truck Accident: अमेरिका (America) में एक पंजाबी ट्रक चालक ने 12 अगस्त को फ्लोरिडा ( Florida ) में गलत यू-टर्न ले लिया, जिससे एक छोटी कार उससे टकरा गई और उसमें तीन लोगों लकी मौत हो गई थी।

भारत डिपोर्ट किया जाएगा

ट्रक चालक का नाम हरजिंदर सिंह है। इस मामले में अब इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने 25 वर्षीय हरनीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो हरजिंदर सिंह का भाई है। उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा। [caption id="attachment_75238" align="alignnone" width="1200"] America News America News[/caption]

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों आरोपी पंजाब के किस ज़िले के रहने वाले हैं। हरजिंदर सिंह अमेरिका (America) में ट्रक ड्राइवर है जिसके गलत यू-टर्न के कारण यह हादसा हुआ। घटना के दौरान हरनीत सिंह ट्रक के अंदर बैठा था। फ्लोरिडा राजमार्ग सुरक्षा एवं मोटर वाहन विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को हरजिंदर सिंह ने सेंट लूसी काउंटी में अवैध रूप से यू-टर्न लेने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अपने ट्रक से हाईवे की सभी लेन जाम कर दीं, जिससे एक भयानक हादसा हो गया।

हरनीत सिंह गिरफ़्तार

ICE ने हाल ही में हरनीत सिंह को गिरफ़्तार किया है। प्रशासन के अनुसार, हरनीत भी अपने भाई की तरह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बताया कि हरनीत सिंह को 2023 में बॉर्डर पेट्रोल द्वारा पकड़ लिया गया था, लेकिन बाइडेन प्रशासन द्वारा उसे रिहा कर दिया गया।

Watch on Daily Samvad