डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert:
पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पंजाब (Punjab) के कई गांव पानी में डूब गए है और कई घर गए है। फंसे हुए लोगों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
9 गांव के लोगों को अलर्ट
मिली जानकारी के मुटबैक पंजाब (
Punjab
) के 7 जिलों में जहां बाढ़ के हालात बने हुए है। वहीं, अब मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के 9 गांव के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई। क्योंकि घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया है।
[caption id="attachment_83105" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
दूसरी तरफ देर रात हुई बारिश से फेज-11 के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों पानी भर गया है। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी स्थिति संभाल रहे है। मोहाली जिला प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि सुबह 8:00 बजे घग्गर नदी का जलस्तर 70,000 क्यूसेक को पार कर गया है।
[caption id="attachment_81068" align="alignnone" width="1200"]
Flood Alert In Punjab[/caption]
आज सुबह 3:50 बजे झील के फ्लड गेट खोले गए। लगातार हो रही बारिश के कारण झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि गेट खुलने के बाद सेक्टर-26 से बापू धाम जाने वाली सड़क पर पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके साथ ही किशनगढ़ पुल पर भी पानी का स्तर बढ़ गया है।