Skip to content

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई याचिका

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुई याचिका
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कंगना रनौत को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है।

याचिका खारिज

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा कोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की याचिका खारिज कर दी है। दरअसल बठिंडा कोर्ट ने किसान आंदोलन में की टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि केस में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी की याचिका खारिज कर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके बाद अब कंगना को 27 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट के ऑर्डर SSP के जरिए कंगना को रिसीव कराए जाएंगे। बता दे कि कुछ दिन पहले कोर्ट ने कंगना को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा था। [caption id="attachment_80278" align="alignnone" width="512"] Kangana Ranaut Tweet Kangana Ranaut Tweet[/caption] आपको बता दे कि यह मामला 2021 का किसान आंदोलन है। उस दौरान कंगना ने 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था।