Skip to content

CBSE Board Exam: CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए नए नियम, पढ़े

cbse-board-exams
cbse-board-exams
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए अनिवार्य नियम जारी किए हैं।

75% उपस्थिति अनिवार्य

बोर्ड के अनुसार, कक्षा 9-10 और 11-12 को दो वर्षीय शैक्षणिक कार्यक्रम माना जाएगा। छात्रों को चुने हुए विषयों का अध्ययन लगातार दो वर्षों तक करना होगा। साथ ही, प्रत्येक छात्र की कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि दो साल तक आंतरिक मूल्यांकन पूरा करना अनिवार्य होगा। इस मूल्यांकन में असफल होने वाले छात्रों का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। छात्र कक्षा 10 में अधिकतम दो अतिरिक्त विषय तथा कक्षा 12 में एक अतिरिक्त विषय चुन सकते हैं, लेकिन इन विषयों का अध्ययन भी लगातार दो वर्षों तक करना होगा।