Skip to content

Crime News: भाजपा नेता ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाया- की अश्लील हरकत, केस दर्ज

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बड़वानी। Crime News: भाजपा (BJP) नेता द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के बड़वानी जिले भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि भाजपा नेता अजय यादव ने उसका पीछा किया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इसके साथ ही आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की और कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है। इस दौरान जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी अजय यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी। [caption id="attachment_86029" align="alignnone" width="1200"] भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव[/caption]

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकयत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय यादव के खिलाफ SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही घटना के विरोध में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।