Skip to content

Cloudburst: शिमला में बादल फटने से भारी तबाही, गाड़ियां मलबे में दबी, कई घरों को नुकसान

Cloudburst: शिमला में बादल फटने से भारी तबाही, गाड़ियां मलबे में दबी, कई घरों को नुकसान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला/देहरादून। Cloudburst Himachal: Weather Rainfall LIVE Update - मानसून ने जाते जाते पहड़ों में बड़ा कहर बरपा दिया। पहाड़ों में एक बार फिर से लैंड स्लाइड और बादल फटने की घटना से भारी तहाबी हुई, कई लोगों के मरने की खबर है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से तबाही मची हुई है।

हिमाचल में बादल फटा

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर के थाच गांव में देर रात बादल फटा। बाढ़ में दो गाड़ियां बह गईं। लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। वहीं, शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास भी रात में लैंडस्लाइड हुई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। [caption id="attachment_85289" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Cloudburst Himachal Cloudburst[/caption]

उत्तराखंड में 14 लोग लापता

वहीं, उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में 18 सितंबर की रात बादल फटा था। इसके बाद से 14 लोग लापता थे। कुछ लोग मलबे में दब गए थे। घटना के 16 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा रेस्क्यू किया गया। यहां पर 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 35 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हैं। देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद 2 हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई।