Skip to content

Daily Horoscope: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग आज, जाने अपना राशिफल

Daily Horoscope: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग आज, जाने अपना राशिफल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 4 September 2025: आज 4 सितंबर 2025 की तारीख है, गुरुवार ( Thursday ) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज, 4 सितंबर गुरुवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा को गोचर शनिदेव की राशि मकर में हुआ है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 4 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8008" align="aligncenter" width="800"] Aries Daily Horoscope Aries Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें और अपनी किसी भी शारीरिक समस्या को यदि आपने दबाया, तो बाद में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी, जिससे दोनों एक दूसरे के लिए के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8017" align="aligncenter" width="800"] Taurus Daily Horoscope Taurus Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी किसी से अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने भाई और बहनों से काम को लेकर कोई मदद ले सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8011" align="aligncenter" width="800"] Gemini Daily Horoscope Gemini Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। राजनीतिक की ओर कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होना है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिस कारण आप अच्छे खान-पान में कुछ नई चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट को भी मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8009" align="aligncenter" width="800"] Cancer Daily Horoscope Cancer Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। साझेदारी में आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से काम को लेकर कुछ मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8012" align="aligncenter" width="800"] Leo Daily Horoscope Leo Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलें, तो आपको भाई व बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आप किसी दूसरे जगह अप्लाई करने की सोचेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8018" align="aligncenter" width="800"] Virgo Daily Horoscope Virgo Daily Horoscope[/caption] आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए भी आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर कोई समस्या है, तो उसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत अवश्य करें, जिससे आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप अपने बिजनेस को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8013" align="aligncenter" width="800"] Libra Daily Horoscope Libra Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपको समस्या देगी। आपका किसी पारिवारिक मामले को लेकर मन परेशान अधिक रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8016" align="aligncenter" width="800"] Scorpio Daily Horoscope Scorpio Daily Horoscope[/caption] आज आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखना होगा और आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करें। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। बिजनेस में आपको किसी समस्या को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत करनी होगी, तभी आप किसी काम में आगे बढ़ें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8015" align="aligncenter" width="800"] Sagittarius Daily Horoscope Sagittarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आपका कोई काम पूरा न होने में समस्या आ रही थी, तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने आस पड़ोस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8010" align="aligncenter" width="800"] Capricorn Daily Horoscope Capricorn Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समानता बनी रहेगी। आज आपको काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8007" align="aligncenter" width="800"] Aquarius Daily Horoscope Aquarius Daily Horoscope[/caption] आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपने कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित कोर्स की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

[caption id="attachment_8014" align="aligncenter" width="800"] Pisces Daily Horoscope Pisces Daily Horoscope[/caption] आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका मान-सम्मान बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कामों में भी आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए भी कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। माता-पिता से किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

Watch on Daily Samvad