Skip to content

Earthquake Strikes: भूकंप से कांपी धरती, अब तक 20 लोगों की मौत, 115 से ज्यादा घायल की सूचना

Earthquake Strikes: भूकंप से कांपी धरती, अब तक 20 लोगों की मौत, 115 से ज्यादा घायल की सूचना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कुनार। Earthquake Strikes: अफगानिस्तान (Afghanistan) में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 20 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 115 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें नांगरहार और कुनार प्रांतों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) धरती से 160 किमी नीचे था। इसके झटके पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद और एबटाबाद तक महसूस किए गए।

पाकिस्तान में भी लगे झटके

भारतीय समयानुसार यह रात 12:47 बजे दर्ज किया गया। पहले झटके के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स आते रहे। इसमें 4.7, 4.3 औऱ 5.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।