डेली संवाद, नेपाल। Nepal Protest Update:
नेपाल (Nepal) में बढ़ते प्रदर्शन ने एक विक्राल रूप धारण कर लिया है। इसी के चलते पीएम केपी शर्मा समेत कई मंत्रियों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मंत्रियों के घर पर आगजनी
[caption id="attachment_84763" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Protest Update[/caption]
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई मंत्रियों के घर पर आगजनी भी की। पीएम ओली (KP Sharma Oli) के घर को भी आग के हवाले कर दिया और पूर्व पीएम झालानाथ के घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।
[caption id="attachment_84772" align="alignnone" width="1200"]
Nepal Protest[/caption]
इस दौरान घर में आग लगने के कारण पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई। बता दे कि सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।
[caption id="attachment_84647" align="alignnone" width="1200"]
गेट फांदकर संसद भवन परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी[/caption]
बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारते हुए दिख रहा है।