Skip to content

IAS: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, सीनियर IAS अफसर का ट्रांसफर, पढ़ें Transfer List

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। IAS Chief Secretary Rajiv Verma Delhi Transfer Update: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। चंडीगढ़ (Chandigarh) के चीफ सेक्रेटरी (Chief Secretary) राजीव वर्मा (Rajiv Verma IAS) का तबादला हो गया है। चंडीगढ़ (Chandigarh) के चीफ सैक्रेटरी (Chief Secretary) और 1992 बैच के सीनियर आईएएस (IAS) अधिकारी राजीव वर्मा (Rajiv Verma IAS) के रविवार को हुए इस तबादले को लेकर प्रशासन के अधिकारी काफी चर्चा कर रहे हैं। [caption id="attachment_74837" align="aligncenter" width="1200"] Amit Shah Amit Shah[/caption]

अमित शाह के साथ भी बैठक हुई

जानकारी मिली है कि रविवार शाम 4:30 बजे राजीव वर्मा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ भी बैठक हुई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली (Delhi) का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्‍त क‍िया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि मूलरूप से यूपी के रहने वाले वर्मा को पिछले साल जनवरी में ही चंडीगढ़ प्रशासन में सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें चंडीगढ़ का पहला चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया। ऐसे में वे चंडीगढ़ के पहले चीफ सेक्रेटरी हैं। अगले साल उनका रिटायरमेंट है। उधर, चंडीगढ़ में नए चीफ सेक्रेटरी कौन लगाए जा रहे हैं, इसका अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। [caption id="attachment_87253" align="aligncenter" width="1200"] Rajeev Verma IAS Appointed new Delhi Chief Secretary Rajeev Verma IAS Appointed new Delhi Chief Secretary[/caption]

कौन हैं IAS राजीव वर्मा?

राजीव वर्मा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी चंडीगढ़ में 29 जनवरी 2024 को तैनाती हुई थी। उस समय उन्हें प्रशासक का सलाहकार नियुक्त किया गया था। हालांकि करीब नौ महीने पहले, जनवरी में केंद्र सरकार ने एडवाइजर का पद समाप्त कर दिया और उसकी जगह चीफ सेक्रेटरी का पद सृजित किया गया। चीफ सेक्रेटरी का पद खत्म करने का उस समय काफी विरोध हुआ था। जानकार बताते हैं कि चंडीगढ़ बनने के बाद यहां चीफ कमिश्नर का पद हुआ करता था, लेकिन 3 जून 1984 को इस पद को समाप्त कर प्रशासन सलाहकार का पद बनाया गया। इसी साल जनवरी में राजीव वर्मा चंडीगढ़ के पहले चीफ सेक्रेटरी बने थे।

रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे

राजीव वर्मा ने 2013 से 2017 तक केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम किया, जहां वे नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मामलों को संभालते थे। पुदुच्चेरी में मुख्य सचिव के तौर पर भी उन्होंने महत्वपूर्ण काम किया और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने में अपनी विशेषज्ञता दिखाई।