डेली संवाद, अमृतसर। IAS Sakshi Sawhney: Punjab Flood News Update- पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, मोगा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। जालंधर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। फिल्लौर में सतलुज का जलस्तर बढ़ने से श्री शनि मंदिर में 2 फीट तक पानी घुस चुका है। अधिकारी सतलुज दरिया के पास मौजूद हैं। भाखड़ा का जलस्तर भी खतरे के निशान से मात्र 3 फीट नीचे रह गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब (Punjab) में अब तक 1312 गांव प्रभावित हो चुके हैं। उधर, सोमवार रात से मंगलवार को दिन भर में हुए घटनाक्रमों में अमृतसर में करीब 100 साल पुरानी इमारत ढह गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अमृतसर के गांव सठियाला में मकान की छत गिरने से 12 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि अन्य परिवार वाले घायल हो गए।
[caption id="attachment_83846" align="aligncenter" width="1200"]
कौन हैं IAS साक्षी साहनी, बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच कर किया ऐसा काम, ग्रामीणों ने DC को लगा लिया गले[/caption]
डीसी साक्षी साहनी कौन हैं?
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सराहनीय योगदान। निस्वार्थ सेवा, साहस और दृढ़ नेतृत्व के साथ वे पीड़ितों के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। भोजन, पानी, दवाइयों की व्यवस्था से लेकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तक, उनका हर कदम प्रेरणादायी है। पंजाब का अमृतसर जिले के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। चल रहे राहत कार्य की जमीनी हालत देखने जिले की पहली महिला डिप्टी कमिश्नर IAS साक्षी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद उन्होंने खुद नहीं की होगी। डीसी साक्षी साहनी का आगे बढ़कर मदद करना स्थानीय लोगों के जख्म पर मलहम की तरह था। [caption id="attachment_83847" align="aligncenter" width="1200"]
IAS Sakshi Sawhney DC Amritsar[/caption]