डेली संवाद, लेह। Leh-Ladakh Protest:
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख (
Ladakh
) में राज्य के पूर्ण दर्जे को लेकर लेह में प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई।
भाजपा कार्यालय पर हमला
सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने भाजपा कार्यालय पर भी हमला किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पत्थर फेंके और एक पुलिस वाहन में आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस ने धरना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
[caption id="attachment_86684" align="alignnone" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
छात्रों और स्थानीय निवासियों ने पूर्ण बंद का आह्वान किया था और केंद्र सरकार तथा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गया। बता दे कि ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
[caption id="attachment_86685" align="alignnone" width="1200"]
Leh-Ladakh Protest[/caption]
6 अक्टूबर को होगी बैठक
वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद बुलाया था। लेकिन इस दौरान हिंसा हो गई। इस मांगों को लेकर अगली बैठक दिल्ली में 6 अक्टूबर को होगी। बता दे कि राज्य के दर्जे के आंदोलन के दौरान लद्दाख में हिंसा की यह पहली घटना है।