Skip to content

Power Cut: पंजाब के इस क्षेत्र में आज लम्बा पावर कट, ये एरिया होंगे प्रभावित

Power Cut: पंजाब के इस क्षेत्र में आज लम्बा पावर कट, ये एरिया होंगे प्रभावित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जगराओं। Power Cut: पंजाब में रोजाना अलग अलग शहरों में बिजली कट (Electricity) लग रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के 220 के.वी. एस/एस जगराओं ( Jagraon ) से संचालित 11 के.वी फीडर के सिटी फीडर-1 की बिजली आपूर्ति 26 सितम्बर को (यानि आज) सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। [caption id="attachment_8914" align="aligncenter" width="800"] Power Cut Power Cut[/caption]

इन इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित

जगराओं सिटी के एस.डी.ओ. गुरप्रीत सिंह कंग ने बताया कि तारों की आवश्यक मरम्मत के कारण जगराओं के डॉ. हरि सिंह रोड, रॉयल सिटी, शेरपुर रोड, नवी दाना मंडी, सुंदर नगर, आत्म नगर, करनैल गेट, अमर विहार आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला स्थित बिजलीघर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया इलाके में बिजली की हाई टैंशन तारों की जरूरी मरम्मत के लिए 26 सितम्बर को सुबह 10 से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर 11 के.वी थापर नगर फीडर को बंद रखा जाएगा।