Jalandhar News: सेंट सोल्जर छात्रों ने घर के बुजुर्गों के संग मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे

Daily Samvad
2 Min Read
Students of St. Soldier celebrated Grandparents Day
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल लंबा पिंड के छात्रों द्वारा दादा-दादी, नाना- नानी तथा बड़े बजुर्गों के प्रति प्यार और स्नेह प्रकट करते हुए ग्रैंड पेरेंट्स डे (Grandparents Day) मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने घरों में अपने हाथों से सम्मान और स्नेह भरपूर संदेश कार्ड तैयार कर अपने ग्रैंड पेरेंट्स को भेंट किए।

ग्रैंड पेरेंट्स के लिए मनमोहक कार्ड तैयार किए

स्कूल प्रिंसिपल मंगला शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अध्यापकों के साथ अपने ग्रैंड पेरेंट्स के लिए मनमोहक कार्ड तैयार किए और घर पहुंच कर यह कार्ड दादा-दादी, नाना-नानी तथा बड़े बजुर्गों को भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इस अवसर पर वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों के नाम अपने संदेश में कहा कि घर के बड़े-बजुर्ग परिवार की नींव हैं। हम सब को उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने बच्चों को संस्कारों से जोडऩा चाहते है तो उन्हें उनके ग्रैंड पैरेंट्स से दूर ना करे क्योंकि वह खुद एक विरासत है और विरासत से दूर हो के कोई बच्चा संस्कार ग्रहण नहीं कर सकता।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *