Skip to content

Haryana News: सरकार ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप’ किया लॉन्च

Haryana News: सरकार ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप’ किया लॉन्च
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को पारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप’ लॉन्च किया गया है।

हर माह 2,100 रुपये देने का वादा

लाभार्थी अपनी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 180 2231 या हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 पर संपर्क कर सकती हैं। बता दे कि सीएम नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये देने का वादा किया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करके संकल्प पत्र के 217 संकल्पों में से 42वां संकल्प पूरा किया है।वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ बेटियों व महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।