Skip to content

Haryana News: सरकार की मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जगह-जगह की जा रही छापेमारी

Haryana News: सरकार की मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जगह-जगह की जा रही छापेमारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद,  हरियाणा। Haryana News: त्योहारों के समय मिठाईयों में मिलावट भी बढ़ जाती है जोकि लोगों की सेहत के साथ सीधी खिलवाड़ करती है। इसी के चलते हरियाणा सरकार इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

जगह-जगह छापेमारी

बता दे कि त्योहारों के इस सीजन में हरियाणा में नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) की सरकार मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चला रही है। जगह-जगह छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी मुताबिक अक्तूबर 2024 से अब तक कुल 3,682 सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं, जिनमें से 606 सैंपल असफल पाए गए हैं। जो सैंपल फेल हुए हैं उनके खिलाफ कोर्ट में केस दायर किए गए हैं। अब तक खराब और मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर 1 करोड़ 10 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।