डेली संवाद, ओडिशा। Pitabash Panda:
इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
भाजपा नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां
मिली जानकारी के ओडिशा (
Odisha
) के बरहम शहर में भाजपा नेता और राज्य वकील परिषद के सदस्य पितबास पंडा (Pitabash Panda) को बाइक सवार आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पितबास पंडा अपने घर के पास थे, तभी दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी और बाद में वहां से फरार हो गए। इस दौरान पितबास की छाती में गोली लगी और वह नीचे गिर गए।
[caption id="attachment_88287" align="alignnone" width="1200"]
Pitabash Panda Shot Dead[/caption]
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं तभी आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच करनी शरू कर दी है।