Skip to content

Railway Recruitment 2025: रेलवे में बंपर भर्ती, इन पदों पर तुरंत करें अप्लाई, मिलेगी सरकारी नौकरी

Railway Recruitment 2025: रेलवे में बंपर भर्ती, इन पदों पर तुरंत करें अप्लाई, मिलेगी सरकारी नौकरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Railway Recruitment 2025: रेलवे में बंपर भर्ती निकली है। रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा स्नातक उत्तीर्ण हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए आरआरबी के पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी एप्लीकेशन फीस 16 अक्टूबर 2025 तक जमा कर सकेंगे। [caption id="attachment_81082" align="aligncenter" width="1200"] Indian Railway Indian Railway[/caption]

ग्रेजुएट होना जरूरी

रेलवे (Railway) सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। [caption id="attachment_82485" align="aligncenter" width="1200"] Government Jobs Government Jobs[/caption]

खुद कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार खुद ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं फॉर्म भरने की स्टेप्स प्रदान की जा रही हैं जिससे आसानी से अप्लाई किया जा सकता है।

एसे करें अप्लाई

  • आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
[caption id="attachment_4239" align="aligncenter" width="800"] Job Job[/caption]

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।