Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने पिंघलाघर में मनाई दिवाली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने दिवाली का पर्व पिंघलाघर, जालंधर में मनाया। जिस मौके सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज स्कूल के समूह स्टाफ एवं छात्र पिंगलाघर पहुंचे।

छात्रों ने बहुत संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए

स्कूल छात्रों ने पिंघलाघर को रंगोली, फूलों, द्वारा सजाया, तथा दीए जलाए। छात्रों ने बहुत संदेशपूर्ण पोस्टर बनाए जिसमें आइए धूम्रपान मुक्त होकर सांस लें, पटाखों से बचें, प्रकृति बचाएं, पर्यावरण अनुकूल है इसे बचाना हमारा कर्तव्य आदि सन्देश लिखें हुए थे। [caption id="attachment_89469" align="alignnone" width="1200"] St Soldier News St Soldier News[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पिंगलाघर में दिवाली मनाने का मूल कारण छात्रों में समाज की इस श्रेणी को सम्मानता की नज़र को जगाना था। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा पिंगलाघर के बच्चे, बजुर्गों, औरतों को कम्बल, फल, फ्रूट, मिठाईयां, और बच्चों को कॉपी - पेन आदि बांटे। [caption id="attachment_89470" align="alignnone" width="1200"] St Soldier News St Soldier News[/caption] इसके इलावा ग्रुप वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने बच्चों के साथ मिलकर दीए जलाये और सभी को दिवाली की ढेर सारी बधाई दी। [caption id="attachment_89471" align="alignnone" width="1200"] St Soldier News St Soldier News[/caption]