Skip to content

Argentina Train Accident: बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से नीचे उतरीं 3 बोगियां, 20 से ज्यादा घायल

Argentina Train Accident: बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से नीचे उतरीं 3 बोगियां, 20 से ज्यादा घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अर्जेंटीना। Argentina Train Accident: एक बड़ा ट्रेन हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक चलती ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गई जिससे ये हादसा हो गया। वहीं इस हादसे में 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

ब्यूनस आयर्स में एक बड़ा ट्रेन हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक अर्जेंटीना ( Argentina ) की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। हादसा ब्यूनस आयर्स के लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब धीमी रफ्तार से चल रही एक ट्रेन अचानक बेपटरी गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सारमिएंटो लाइन पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा इंटरलॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण हुआ है। दरअसल इंटरलॉकिंग सिस्टम ट्रैक स्विच को नियंत्रित करता है।

कोच में फंसे कई यात्री

इसके खराब होने के कारण धीमी रफ्तार में चलने के बावजूद ट्रेन का पहिया पटरी से खिसक गया और 3 कोच पटरी से उतर गए। हादसे के बाद पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई थी। कई यात्री ट्रेन के कोच में फंसे हुए थे। जिनको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Watch on Daily Samvad