डेली संवाद, पटना।
Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony Live News Update: बिहार में एक बार फिर से नितीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम पथ की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समरोह थोड़ी देर में पटना के गांधी मैदान में शुरू होगा।
बिहार
(Bihar)
की राजधानी पटना (Patna) के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Barendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए (NDA) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
[caption id="attachment_92482" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi and Nitish Kumar[/caption]
ये होंगे डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की बात लगभग तय है। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री हो सकते हैं।
दानापुर से बाहुबली को हराकर विधायक बने बीजेपी के रामकृपाल यादव और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को फोन आया है। दोनों का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना फाइनल है।
नितीश कुमार पर सभी सहमत
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजभवन जाकर अपने पद से त्याग पत्र दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।
[caption id="attachment_92978" align="aligncenter" width="1200"]
Nitish Kumar Resign[/caption]
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जदयू विधायक दल के नेता चुने गए। इधर, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। बिहार में नई सरकार को लेकर देश के दिग्गज नेताओं ने भाजपा और नितीश कुमार बधाई दी है।
नए आयाम स्थापित करेंगे
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।
बिहार में ऐतिहासिक जीत
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है...आज हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...जिस प्रकार से बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप से उस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा।
[caption id="attachment_89113" align="aligncenter" width="1200"]
Bihar Election 2025[/caption]
कई वीवीआईपी पटना पहुंचे
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आवाजाही तेज हो गई है। बुधवार रात से चार्टर्ड विमानों का पटना में लैंडिंग सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जिनसे कई बड़े मुख्यमंत्री और मंत्री उतरे।
चार्टर्ड विमान से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अलग-अलग विमानों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मंत्री एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे।
[caption id="attachment_87895" align="aligncenter" width="1200"]
Home Minister Amit Shah[/caption]
पुराने चेहरों पर भरोसा
चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर भरोसा किया है। विधानमंडल दल की बैठक में फिर से सम्राट चौधरी को नेता एवं विजय सिन्हा को उप नेता चुने जाने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि मंत्रिमंडल के गठन में दोनों उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।
बिहार भाजपा के इतिहास में दिवंगत सुशील मोदी के उपरांत सम्राट एवं विजय ऐसे दूसरे एवं तीसरे नेता होंगे, जो लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। हालांकि, देर रात तक किसी विधायक को मंत्री पद पर शपथ लेने की सूचना नहीं दी गई।