Skip to content

ChatGPT: दुनियाभर में चैटजीपीटी और X डाउन, वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी हुआ ठप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। ChatGPT: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और AI चैटबॉट चैटजीपीटी ( ChatGPT ) की सर्विसेज देशभर में डाउन हो गया हैं। ये सर्विसेज मंगलवार करीब 5:15 बजे से डाउन हुई हैं। बतया जा रहा है कि भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में मुश्किलें हो रही हैं।

वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद

वहीं इसके साथ ही सर्वर डाउन होने की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी बंद है। बताया जा रहा है कि फ्लेयर वेबसाइट के डाउन होने के कारण यह दिक्कत आई है। इसके अलावा चैटGPT भी डाउन है। यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार एक बयान में क्लाउडफेयर ने कहा कि उसे एक समस्या की जानकारी है और वह इसकी जांच कर रहा है। हम इस समस्या के पूरे प्रभाव को समझने और इसे कम करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे।

Watch on Daily Samvad