Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी यात्रा में लिया भाग

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी यात्रा में लिया भाग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पिंजौर। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने पिंजौर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शहीदी यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शहीदी यात्रा, श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप, त्याग, विचारों और धर्म की रक्षा के लिए उनके अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का हरियाणा सरकार (Haryana Government) का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सीएम ने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।