Skip to content

Gold Silver Price Crash: बिहार इलैक्शन नतीजे आते ही सोना-चांदी धड़ाम, सोना 4100 रुपए सस्ता, चांदी 7900 रुपए टूटी

Gold Silver Price Crash: बिहार इलैक्शन नतीजे आते ही सोना-चांदी धड़ाम, सोना 4100 रुपए सस्ता, चांदी 7900 रुपए टूटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash Today: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों (Bihar Election result 2025) वाले दिन सोना-चांदी का दाम थम गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज हुई। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में 24 कैरेट गोल्ड 3.15% की भारी गिरावट दर्ज हुई और शाम 7.15 बजे तक यह 4062 डॉलर (3,60,364 रुपए) प्रति औंस (28.34) पर ट्रेड कर रहा था। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 4131 रुपए की भारी कमी आई। वहीं, चांदी में 4.91% की कमी के साथ 50.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। इधर MCX और IBJA पर भी सोना-चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स में 24 कैरेट गोल्ड में 4100 रुपए (Gold Price Today) और चांदी में 7900 रुपए (Silver Price Today) की भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसी ही कमी आईबीजेए पर भी देखी गई। [caption id="attachment_91188" align="aligncenter" width="1200"] Gold Price Today Gold Price Today[/caption]

MCX पर कितनी गिरी कीमत?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 3.30% गिरकर 1,22,568 रुपए (Gold Rate Today) पर ट्रेड करने लगा। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 4183 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,27,048 रुपए और लो लेवल 1,21,895 रुपए रहा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं चांदी में 4.88% गिरकर 1,54,535 रुपए (Silver Rate Today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इसमें 7935 रुपए की भारी कमी आई। ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई लेवल 1,63,333 रुपए और लो लेवल 1,54,202 रुपए रहा। [caption id="attachment_90709" align="aligncenter" width="1200"] Gold Rate Today Gold Rate Today[/caption]

IBJA पर कितनी हो गई कीमत?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA पर शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले दिन के मुकाबले यह 1330 रुपए सस्ता हुआ। गुरुवार इसकी कीमत 1,26,124 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की कीमत 1,63,808 रुपए से गिरकर 1,59,367 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 4,441 रुपए गिरावट आई।

आपके शहर में क्या है कीमत? (gold price in city)

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
पटना ₹123,480 ₹113,190 ₹92,610 ₹156,300
जयपुर ₹123,530 ₹113,236 ₹92,648 ₹156,360
कानपुर ₹123,580 ₹113,282 ₹92,685 ₹156,420
लखनऊ ₹123,580 ₹113,282 ₹92,685 ₹156,420
भोपाल ₹123,680 ₹113,373 ₹92,760 ₹156,550
इंदौर ₹123,680 ₹113,373 ₹92,760 ₹156,550
चंडीगढ़ ₹123,220 ₹112,952 ₹92,415 ₹155,830
रायपुर ₹123,170 ₹112,906 ₹92,378 ₹155,770

Watch on Daily Samvad