Skip to content

Haryana Terrorist: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो डाक्टरों को किया गिरफ्तार, घर से 300 किलो RDX, AK-56, कारतूस बरामद

Haryana Terrorist: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो डाक्टरों को किया गिरफ्तार, घर से 300 किलो RDX, AK-56, कारतूस बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Haryana Terrorist Doctor Areested: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने करीब 300 किलो RDX (विस्फोटक) बरामद किया है। इसके साथ ही AK-56 और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद के इस डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"] Police Raid Police Raid[/caption]

अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस

आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।

फरीदाबाद में कमरा लिया था

जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद के गांव धौज में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, AK-56 राइफल, 5 लीटर केमिकल, 84 कारतूस और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं। [caption id="attachment_48838" align="aligncenter" width="800"] Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists[/caption]

चार राज्यों में कनेक्शन

रेड के दौरान 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से पूरे मामले का कनेक्शन खंगाला जा रहा है।