डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में हरियाणा को देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है।
यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 18 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि यह सम्मान हरियाणा (
Haryana
) के एकीकृत और सतत जल प्रबंधन के उत्कृष्ट प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।
[caption id="attachment_91238" align="alignnone" width="1200"]
Nayab Singh Saini[/caption]
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की नीतियों के कारण जल संरक्षण और संसाधन प्रबंधन की दिशा में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है।