Skip to content

Punjab News: पंजाब में मान सरकार ने जारी किए करोड़ों रुपए, बच्चों को होगा फायदा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार अनाथ और आश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए वित्तीय और सामाजिक सहायता योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. बलजीत कौर ( Baljit Kaur ) ने बताया कि राज्य भर के आश्रित बच्चों को अब तक कुल 242.77 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जारी की जा चुकी है। यह सहायता उन बच्चों के लिए है, जिनके माता-पिता में से एक या दोनों का निधन हो चुका है या जिनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। [caption id="attachment_91294" align="alignnone" width="1200"] Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]

410 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025–26 के लिए इस योजना के तहत 410 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। वर्तमान में राज्य के 2,32,290 बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं, बेहतर परवरिश प्राप्त कर रहे हैं और जीवन स्तर में सुधार ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है कि पंजाब का कोई भी बच्चा अपनी बुनियादी जरूरतों, देखभाल और विकास के अवसरों से वंचित न रहे। सरकार द्वारा दी जा रही यह निरंतर सहायता समाज के सबसे कमजोर वर्गों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है।