डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Red Fort Blast:
दिल्ली बम धमाकों के बाद बौखलाए पाकिस्तान (Pakistan) ने राजस्थान (Rajasthan) से लगी सीमा पर वायुसेना की गश्त शुरू कर दी है। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक आपात बैठक की है।
ट्रैवल एडवाइजरी जारी
मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री शहबाज़ शरीफ़ (
Shehbaz Sharif
) ने भी देर रात तक एनएसए और डीजी के साथ बैठकें कीं है। ब्रिटिश विदेश कार्यालय (एफसीडीओ) ने विस्फोट के बाद भारत के कुछ क्षेत्रों से बचने के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
[caption id="attachment_92021" align="alignnone" width="1200"]
Delhi Blast Breaking[/caption]
वहीं ब्रिटिश सरकार ने अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में तथा जम्मू-कश्मीर और मणिपुर राज्यों की यात्रा न करने की सलाह दी है। बता दे कि बीती शाम दिल्ली में लाल किले के विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है।
[caption id="attachment_92018" align="alignnone" width="1200"]
Delhi Blast News Update[/caption]
सतर्क रहने का आग्रह
इसके साथ ही अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को चेतावनी जारी की है, जिसमें उनसे लाल किले और पर्यटकों से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने तथा हर समय सतर्क रहने का आग्रह किया गया है।