डेली संवाद, हरियाणा। School Timing Changed:
स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
स्कूलों के समय में बदलाव
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार (
Haryana Government
) ने राज्य भर में स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सरकार ने यह फैसला बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया है।
बच्चों को ठंड से बचाने और बेहतर माहौल में उनकी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगेंगे।
[caption id="attachment_21285" align="alignnone" width="540"]
Students[/caption]
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।