Skip to content

Travel: सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगह, यहां की हरियाली और खूबसूरती मोह लेगी आपका मन; जाने

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Travel: अगर आप भी सर्दियों (Winter) में घूमने जाने का प्लान कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है महाबलेश्वर। महाबलेश्वर, मुंबई के दक्षिण में, भारत के वनाच्छादित पश्चिमी घाट पर्वतमाला में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ आर्थर सीट जैसे कई ऊँचे दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ से पश्चिम में सदियों पुराना प्रतापगढ़ किला है, जो एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। पूर्व में, लिंगमाला झरना एक खड़ी चट्टान से गिरता है। वेन्ना झील में रंग-बिरंगी नावें बिखरी हुई हैं, जबकि उत्तर में पंच गंगा मंदिर में पाँच नदियाँ मिलती हैं। ठंड के सीजन में घूमने का अलग ही मजा होता है। आसमान में छाया हल्का कोहरा और हर तरफ हरियाली। अगर आप भी इस विंटर सीजन में ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हल्के रोमांच के लिए महाबलेश्वर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बसा यह हिल स्टेशन न सिर्फ आम टूरिस्ट की फेवरेट प्लेस है, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स की भी यह फेवरेट जगह है।

हरियाली और फॉग का दिलकश मेल

ठंड के दौरान महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) की वादियां एक हरे कालीन से ढक जाती हैं। रास्तों पर मौजूद हल्की धुंध, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवा मन को सुकून देती हैं। घाटियों से गुजरते बादलों को अपने सामने बहता देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होता।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बोटिंग और वेन्ना लेक का सौंदर्य

वेन्ना लेक महाबलेश्वर की सबसे प्रमुख झील है, जो ठंड और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। यहां बोटिंग करते हुए झील की सतह पर गिरती ओस और आसपास की हरियाली एक मनमोहक दृश्य बनातीं हैं। झील के किनारे गरमागरम कॉर्न और स्ट्रॉबेरी विद क्रीम खाने का आनंद भी इस एक्सपीरियंस को और खास बना देता है। [caption id="attachment_91539" align="aligncenter" width="1200"] Mahabaleshwar is perfect for visiting during the winter Mahabaleshwar is perfect for visiting during the winter[/caption]

वॉटरफॉल्स और व्यू पॉइंट्स

महाबलेश्वर के झरने, जैसे लिंगमाला और धॉबी वॉटरफॉल पूरे वेग से बहते हैं और रोमांच का एहसास कराते हैं। वहीं आर्थर सीट, बॉम्बे पॉइंट और एलफिंस्टन पॉइंट जैसे व्यू पॉइंट्स से आप बादलों और घाटियों के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

लोकल खाने का जायका

महाबलेश्वर की स्ट्रीट फूड भी किसी ट्रीट से कम नहीं। ठंड में चटपटे पकोड़े, मसाला चाय, वड़ा पाव और ताजे फल खाने का आनंद ही अलग होता है। खासकर स्ट्रॉबेरी और चीकू जैसे फल यहां बहुत ताजे और स्वादिष्ट मिलते हैं।

बॉलीवुड का फेवरेट डेस्टिनेशन

महाबलेश्वर की खूबसूरती ने कई बॉलीवुड स्टार्स को अपनी ओर खींचा है। यहां की वादियों में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है और स्टार्स अक्सर यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। इसलिए हो सके तो इस विंटर सीजन, महाबलेश्वर की सैर जरूर करें और खुद महसूस करें वो सुकून और ताजगी, जो आपको शायद किसी और जगह पर मिले।

Watch on Daily Samvad