Skip to content

Arunachal Pradesh: हाईवे पर बड़ा हादसा, मौके पर 21 लोगों की मौत, चारों तरफ मची चीख पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अरुणाचल प्रदेश। Arunachal Pradesh Truck Accident News Update: अरुणाचल प्रदेश से एक हृदयविदारक दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसने पूरे उत्तर-पूर्वी भारत को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसके चलते असम के कम से कम 21 मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में हुए इस हादसे के बाद राहत एवं बचाव टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं और घटनास्थल से मिल रहे अपडेट के आधार पर मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि की जा रही है। इस हादसे के बाद आसपास के लोग सहायता के लिए पहुंच गए हैं। [caption id="attachment_96254" align="aligncenter" width="1200"] arunachal pradesh accident arunachal pradesh accident[/caption]

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक पहाड़ी मार्ग पर हुई जहां रास्ता काफी संकरा और खतरनाक बताया जा रहा है। ट्रक में असम से आए मजदूर सवार थे, जो अरुणाचल प्रदेश के एक निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहे थे। अचानक मोड़ पर चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। खाई की गहराई काफी अधिक होने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके नीचे दबे मजदूरों को निकालने में काफी देर लग रही है। हालांकि प्रशासन मुस्तैदी के साथ बचाव और राहत काम में जुटा है। मरने वालों के संख्या बढ़ सकती है।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पहाड़ी इलाका होने और खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद बचावकर्मी तेजी से मलबा हटाने और घायलों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों को गंभीर हालत में खाई से निकाला गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। घायल मजदूरों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव काम जारी है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि कई मजदूरों के शव अभी भी खाई में गिरे ट्रक के नीचे दबे हुए हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक पूरा बचाव अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक सही संख्या बताना मुश्किल है। इसलिए मृतकों की संख्या को लेकर सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
असम में मजदूरों के घरों में कोहराम मच गया है। जैसे ही यह खबर उनके परिवारों तक पहुंची, उनके बीच चिंता और दुख की लहर दौड़ गई। कई परिवारों ने प्रशासन से मृतकों और घायलों की पहचान जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें अपने परिजनों की स्थिति के बारे में सही जानकारी मिल सके। [caption id="attachment_96253" align="aligncenter" width="1200"] arunachal pradesh accident arunachal pradesh accident[/caption]

प्रशासन की ओर से बयान

राज्य सरकार ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बचाव अभियान में कोई कमी न रहे और घायलों को तुरंत सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है। स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वे बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और राहतकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कठिन पहाड़ी रास्ते, खराब मौसम और रात का अंधेरा राहत कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना रहा है, लेकिन फिर भी टीमें लगातार काम कर रही हैं।

घटना पर बढ़ती प्रतिक्रिया

यह हादसा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों और परिवहन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार होने वाली ऐसी दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोग लंबे समय से सुरक्षित सड़क निर्माण और वाहनों की नियमित जांच की मांग करते आए हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से कदम उठाने की अपील की है। हम इस हादसे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी अपने पाठकों तक तुरंत पहुंचा रहे हैं। जैसे ही घटनास्थल से नई जानकारी मिलेगी, हम इस खबर को अपडेट करते रहेंगे।